फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाया स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्रों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
नाया स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई(सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय नाया में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, देशभक्ति और भारतीय परंपराओं की शानदार झलक पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय रेलवे बोर्ड के निदेशक सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत डांडिया नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं, एक छात्रा ने देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी.., प्रस्तुत कर माहौल को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी उतना ही आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की। इससे पूर्व विद्यालय के मुख्य अध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों, वर्षभर आयोजित गतिविधियों और विद्यार्थियों की विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति में योगदान देने वाले शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान भवान सिंह चौहान और अत्तर सिंह नेगी उपस्थित रहे। इसके अलावा नाया पंचायत के प्रधान गोपी चंद, उपप्रधान यशपाल चौहान, लायक राम चौहान, मुख्य अध्यापक अनिल कुमार वर्मा, आत्मा राम शर्मा, अमर सिंह चौहान, सुरेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, भवान सिंह शर्मा, दुला राम, कमलेश शर्मा, सुभाष शर्मा, कृपाराम शर्मा, नरेश शर्मा सहित महिला मंडल की सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें