फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बड़वा स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चे पुरस्कृत

विज्ञापन
बड़वा स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन करती शिक्षक जागृति शर्मा। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बटोरीं तालियां

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/शिलाई(सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़वा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह और शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षाविद् गुलाब सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एसएमसी प्रधान बिशन सिंह, मोहन सिंह व पंचायत सदस्या रीना देवी विशेष अतिथि रहीं।

मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके खूब रंग जमाया। बच्चों ने छोटा बच्चा जान के..., नाटी-नाटी सिरमौर वालिये.., नाटी का चस्का बुरा..., गीतों पर नृत्य करके खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच का संचालन शिक्षिका जागृति शर्मा ने बखूबी निभाया। अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें पांचवीं कक्षा से अर्पित ठाकुर, चौथी कक्षा से यश ठाकुर, तीसरी कक्षा से आराधना ठाकुर और पहली कक्षा से अधिकांश राणा को प्रथम आने पर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर पाठशाला के प्रभारी बलबीर सिंह, शिक्षिका जागृति शर्मा समेत स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।

संवाद

बड़वा स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन करती शिक्षक जागृति शर्मा। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें