फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कंचन को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और सुदीक्षा को श्रेष्ठ कक्षा लीडर का पुरस्कार

विज्ञापन
आस्था स्कूल नाहन में छात्रा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब देते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डीएड कॉलेज और आस्था स्कूल नाहन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। इसमें वलकल उद्योग के सीईओ हरीश कुमार वर्मा मुख्यातिथि और सहकारी बैंक से आए गगन शर्मा विशेष अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद आस्था स्कूल के विशेष बच्चों और डीएड कॉलेज नाहन के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। चुनौतीपूर्ण बच्चे राहुल थापा के मैं हूं बॉडीगार्ड, गीत नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। शिक्षिका सोनिका कपिला ने बस एक बार मेरा कहा मान लीजिए..., और तारों को तोरी न छेडूंगी अबसे.., गीत की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। डीएड छात्रा इंदु बाला ठाकुर ने तुमको देखा तो ये ख्याल आया, जिंदगी धूप, तुम घना साया.., गीत की सुंदर प्रस्तुति से समां बांधा। नेहा ने एक महजबी.., पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके अलावा छात्राओं की सामूहिक नाटी ने भी समां बांधा।
विज्ञापन


अंत में शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें कंचन को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया। शैलजा, प्रिया व शालिनी को पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। जबकि तमन्ना को मोस्ट डेडिकेटेड छात्रा रेखा को ऑल राउंडर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। रितिका को सर्वश्रेष्ठ गायिका, ईशिता ने सर्वश्रेष्ठ डांसर, शिवानी गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ मंच संचालक, प्रिया को सिंसियर स्टूडेंट और शैलजा को सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव छात्रा का पुरस्कार दिया गया। अरुण को हेल्पिंग हैंड पुरस्कार, कंचन को सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति, गीतांजलि को अनुशासन और सुदीक्षा को सर्वश्रेष्ठ कक्षा लीडर के लिए पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा आस्था स्कूल के सभी चुनौतीपूर्ण विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आस्था वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशुतोष गुप्त, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, सदस्य सुखदेव शर्मा, अनिता कश्यप, डीएड कॉलेज की प्राचार्या रुचि कोटिया, आस्था स्कूल की प्राचार्या संतोष कुमारी, मोनिका शर्मा समेत अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


संवाद

आस्था स्कूल नाहन में छात्रा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब देते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

आस्था स्कूल नाहन में छात्रा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब देते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें