फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: झूमके-झूमके ओ बोठिणों तेरे... लोकगीत पर नन्हें बच्चों ने लगाई नाटी

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्य​मिक स्कूल रामपुरघाट के वार्षिकसमारोह में छात्रा को पुरस्कृत करते मुख्य अत
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजितअभय चौहान और वंशिका को सर्वश्रेेष्ठ छात्र-छात्रा का खिताब
विज्ञापन

मुख्यातिथि उद्यमी लखविंदर पाल सिंह पुरी ने पुरस्कार वितरित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे उद्योगपति लखविंदर पाल सिंह पुरी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य, गिद्दा, भंगड़ा समेत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुरघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रधानाचार्य डीआर राणा ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्यातिथि का स्वागत किया। छोटे बच्चों ने झूमके-झूमके ओ बोठिणों तेरे कानों रे झूमके... पर नाटी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चे ने समूहगान, भंगड़ा, केरला डांस, गिद्दा, आपरेशन सिंदूर देशभक्ति नाटिका, डांडिया, हरियाणवी डांस, हिमाचली नाटी व स्वच्छता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर नंज फार्मा से पहुंचे हरदीप पूरी, मनमीत सिंह, एसएमसी अध्यक्ष चतर सिंह, पंचायत प्रधान शिक्षा देवी, छात्र स्कूल तारुवाला के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, कन्या स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य एमआर वर्मा, सुशील कपूर, एमआर वर्मा, पदमा कपूर, सुनीता नेगी, चतर सिंह, धीरज शर्मा, दीप शर्मा, अंजना चौहान, सलीम मलिक, विजय सिंह, हेमंत कुमार, प्रियंका शर्मा व साजिद समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स...
इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
- वर्ष भर शिक्षा और खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें अभय चौहान, वंशिका, राधिका, आशिष, अक्ष, रानी, सिमरन, दिलशाना, वंशिका, मिनाक्षी, शालू, आर्यन, प्रियंका, ऋषभ, स्वीटी, अनिया, शुभम, ताशू, चंचल, संजना, शबनम, दिलशाना, अंशू, प्रियंका, वंशिका, राधिका, साक्षी, दृष्टि, शिवांशी, श्रुति, तान्या, अभिलाषा, खुशनुमा, प्रियांश, वंशिका, अंजली, अभय, मिनाक्षी, अमृता, नगमा, रजनीश, फरहीना, निधि, शगुन, दीप कौर, आन्या, पल्लवी समेत विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें