फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिवांश और वैशाली को मिला स्कूल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब

विज्ञापन
कैंट स्कूल नाहन के वार्षिक समारोह मेें उपायुक्त को सम्मानित करते अधिकारी व स्कूल प्रबंधन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र(कृपया कम से कम दो फोटो अवश्य लगाएं.. अखबार को इस स्कूल का बहुत सहयोग रहता है)
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा, बटोरीं तालियां

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में दसवीं कक्षा के शिवांश पुत्र दलीप सिंह और वैशाली शर्मा पुत्री राजीव शर्मा को साल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से सम्मानित किया गया।

वार्षिक समारोह में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर और गुणवत्ता उपनिदेशक व जिला परियोजना अधिकारी रीटा गुप्ता ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसके बाद ललिता, वैशाली, वंदना, श्वेता व मंतिशा ने सरस्वती वंदना पेश की। तत्पश्चात वैशाली ने एकलगान से रंग जमाया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखकर स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इसके बाद नुकुल सैनी, ईशांत, मनन, सोहेल, मनीष, लक्ष व संध्या ने नशा जागरूकता पर बहुत ही ज्ञानवर्धक नाटिका पेश की। निधि, रविना, परिधि, मनन्त, काफिया आदि ने पंजाबी गिद्दा पेश किया। नर्सरी कक्षा के शिवम, गौरव, अंश, हरप्रीत आदि ने बम-बम भोले.., गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रियांशी, मानवी व राधिक ने समूह नृत्य, दिव्यांशी ने कथक नृत्य और ध्रुव, हिमांशु, सुजल आदि ने मीम एक्ट पेश किया। दिव्यांशी, रविना, सारा, विधि आदि ने समूह नृत्य, संध्या ने पहाड़ी गीत, हिमांशी, किंजल, वंशिका व काफिया आदि ने मोबाइल की लत को लेकर नाटिका पेश की।

ब्रहमांश, सुशांत, अनुराग आदि ने नाटी-नाटी सिरमौरी वालिये पर जबरदस्त नाटी डाली। हेमराज, आदित्य, रिषि ने मजाकिया एक्ट और एंजेश मैडम ने नेपाली नृत्य पेश किया। वशिंका व सचिन ने एकलगान की प्रस्तुति दी।

बाक्स

इन मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

समारोह में शिवांश व वैशाली शर्मा को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। जबकि शिक्षा क्षेत्र से वंश, ब्रहमांश, अदिति, प्रियांशी शर्मा, आदर्श, मानवी, कृतिका तोमर, वंशिका शर्मा, युवराज, शिवांश, ध्रुव, श्रुति चौहान, कृष्णा देवी, आंचल को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए प्रियांशु ठाकुर, दिक्षित, अक्षित, वंशिका व हिमांशु चौहान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कैंट स्कूल नाहन के वार्षिक समारोह मेें उपायुक्त को सम्मानित करते अधिकारी व स्कूल प्रबंधन। संवाद

कैंट स्कूल नाहन के वार्षिक समारोह मेें उपायुक्त को सम्मानित करते अधिकारी व स्कूल प्रबंधन। संवाद

कैंट स्कूल नाहन के वार्षिक समारोह मेें उपायुक्त को सम्मानित करते अधिकारी व स्कूल प्रबंधन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें