राजकीय उच्च पाठशाला भाटांवाली का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला भाटांवाली का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। छात्राओं ने राजस्थानी गीत ‘नाच बिंदणी’ पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं सिरमौरी नाटी, गिद्दा और भांगड़े की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने किया। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्तिक धीमान को सर्वश्रेष्ठ छात्र और दिव्यांशी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया।
विद्यालय की मुख्य अध्यापिका अनिता भट्ट ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने मुख्यातिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा और प्रदीप राणा तथा विशेष अतिथि पंचायत प्रधान राकेश कुमार और उपप्रधान जसविंद्र कामा सहित अन्य मेहमानों का स्वागत किया।
समारोह में वर्षभर शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मनप्रीत, खुशबू, शिवानी, खुशी, समर, मानसी, शिफा, पायल, आंचल, प्रिया, मोनिका, आरती, सीता, मानवी, आरुषी, नीतू, ओनिक, भुवन, मयंक, आदित्य, जितेश, अदिति, हर्षिका, विराट, इशांत, किशन, वंदन, दुर्गा, हिमानी, विद्या, चंचल, विधा गौतम, रितिक, आदर्श, सृष्टि, विराट चौहान, प्रियांशु कौंडल, दिवांशी, ओनिक ठाकुर, मयंक सिंह, मयंक चौहान, शगुन, शिखा, दिव्यांशी, प्रियांशी, मनी, श्रुति, वर्षा, अनुप्रिया, श्रेया, प्रीति, अंतरिक्ष, आयरन, अंशुल, इंदू, नीना, अक्षरा, विवेक, दिवांशु, तेजस, अभिनव, गौरव, पवन, आफरीन और अनामिका सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक आत्मा राम और शैली ने किया।
कार्यक्रम में तीन शिक्षकों को भी किया सम्मानित
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक सुरेश पुंडीर, कल्पना शर्मा और शैली को भी सम्मानित किया गया।-
राजकीय उच्च पाठशाला भाट्टांवाली के वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग