हरिपुर मोहल्ला मस्जिद के प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
दो उम्मीदवारों ने अंजुमन इस्लामिया के पास जमा करवाया आवेदन
किसी को एतराज है तो अपना 21 अगस्त तक करवाएं आपत्ति दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर की हरिपुर मस्जिद के प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मन्नवर अहमद के चुनावी ऐलान के बाद दो लोगों ने प्रधान पद के लिए अपना आवेदन किया है। ऐसे में इस पद के चुनाव दो से पांच दिन के भीतर होने की उम्मीद है।
प्रेस को जारी बयान में अंजुमन इस्लामिया के प्रधान गुल मन्नवर अहमद ने बताया कि उनके पास हरिपुर मस्जिद के प्रधान पद के लिए दो आवेदन आए हैं। इनमें से एक जकी अहमद पुत्र अब्दुल हमीद अंसारी और दूसरा आवेदन मोहम्मद रफी पुत्र स्व. अशरफ अली का है। दोनों ही हरिपुर के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि अब इन आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अंजुमन इस्लामिया के संविधान के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को इस बारे में कोई एतराज हो तो वो अंजुमन इस्लामिया के कार्यालय में आकर अपना एतराज लिखित रूप में 21 अगस्त शाम पांच बजे तक दर्ज करवा सकता है।
-संवाद