फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अनिल और ममता बने सीबीएसई स्कूलों में कला अध्यापक

Sun, 18 Oct 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
सीबीएसई विद्यालयों में कला अध्यापक के पद पर अनिल शर्मा।
विज्ञापन
चयन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के दो युवाओं अनिल शर्मा और ममता शर्मा का सीबीएसई विद्यालयों में कला अध्यापक के पद पर चयन हुआ है। रोनहाट क्षेत्र के लाणी गांव निवासी अनिल शर्मा और खलांडो गांव की ममता शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवारों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दोनों युवाओं की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिली है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां युवाओं का मनोबल बढ़ाती हैं और उन्हें मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

सीबीएसई विद्यालयों में कला अध्यापक के पद पर अनिल शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें