फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अनिकेत के राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता से लौटने पर स्वागत

विज्ञापन
पीएमश्री छात्र स्कूल तारुवाला पांवटा साहिब की बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटी टीम। स्रोत: स्कूल प्रबंध
विज्ञापन
जिला और राज्य स्तरीय खेलों में स्कूली खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब तारुवाला के विद्यार्थियों ने खेलकूद में अपना परचम लहराया है। विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने पिछले खेल सत्रों में जिला तथा राज्य स्तर पर खेलों में भाग लिया। जिला तथा राज्य स्तर पर स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा। राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता खेल कर लौटे स्कूल के अनिकेत का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने विद्यार्थियों तथा उनके अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनिकेत का राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल में खेलना बहुत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल हमारे स्वास्थ्य को सही रखते हैं। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में नवीन, निखिल, विशाल, आदर्श, पवन, सक्षम, अभिषेक, रामकृष्ण, आदित्य, आरव, अंकित, अनूप, निशांत, हिमांशु, शिवांश चौहान, तरनजीत सिंह, प्रभजोत सिंह व आरती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यालय के डीपी मनमोहन सिंह तथा पीटीआई गौरव भार्गव को जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे तथा सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें