फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर आंगनबाड़ी वर्कर को दें लाभ

Tue, 28 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। इस दौरान सीटू के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्परों ने बद्रीपुर से मिनी सचिवालय तक रैली निकाली। रैली के दौरान आंगनबाड़ी व सीटू के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पांवटा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन


    सीटू के जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्परों का शोषण कर रही है। नाममात्र के मानदेय में परिवार का गुजर बसर करना कठिन हो रहा है। प्रदेश सरकार ने मंत्रियों व विधायक के मानदेय व भत्तों को तुरंत बढ़ा रही है लेकिन आंगनबाड़ी वर्कर के बारे में कुछ नहीं सोचा जा रहा।
पांवटा में सीटू जिला सह सचिव आशीष कुमार, बलदेव, आंगनबाड़ी प्रोजेक्ट कमेटी पांवटा प्रधान उषा रानी व महासचिव देव कुमारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूर विरोधी है। मानदेय बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारी घोषित करने व राष्ट्रीय
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने की उठाते रहे हैं, लेकिन मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। नाममात्र का मानदेय मिल रहा है। इससे परिवार का गुजर बसर करना कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार कर्मचारी का दर्जा, सभी लाभ, न्यूनतम मानदेय, ग्रेच्युटी, मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य व पेंशन लाभ आदि सुविधाएं हरियाणा व पंजाब सरकार की तर्ज पर मिले।
    इस मौके पर गीता कपूर, आशा देवी, लाजवंती, इंदिरा तोमर, उषा रानी, कमो देवी, देव कुमारी, अंजू,निर्मला, मीना, रेखा, देव कुमारी, तरणो देवी, इंदिरा तोमर,गीता, देवेंद्र,बबीता, सुनीता, कमलेश, रुचि शर्मा, जयकौर, माया देवी, बलजीत, नीलम, सुमति, आशा कुमारी, कमला देवी, सुनीता, कांता व बबीता समेत आशा कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें