संस्कृत महाविद्यालय नाहन में छात्र संघ ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पद और दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।
सीएससीए में अंबिका ने अध्यक्ष, महक ने उपाध्यक्ष, रिशभ कपिल ने सचिव और अक्षय ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ली। कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में नवनीत कौर, अमन, हर्षिका, अभिनव तिवारी और वेदिका पांडेय ने शपथ ग्रहण की।
नामित सदस्यों के रूप में सुहानी, दिनेश, परवीन, सिमरन, पवन, मीनाक्षी शर्मा, अभय, रविना, निशु और अंशुल ने भी अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीएससीए विद्यार्थियों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाती है। समारोह में डॉ. सुमिता शर्मा, प्रो. ओंकार शर्मा, प्रो. ताराचंद, डॉ. विनीता पाल, प्रो. अली, डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. सोम दत्त, शशिपाल और राहुल सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।