अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह आज, टाॅपर्स को मिलेगा सम्मान
जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित हिमालयन संस्थान में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के हिमालयन कॉलेज कालाअंब में मंगलवार 20 जून को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
ये समारोह अमर उजाला और एस्पायर आईआईटी शिमला, बहारा यूनिवर्सिटी, एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हिमालयन कॉलेज कालाअंब, मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इक्फाई यूनिवर्सिटी के संयुक्त रूप में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में इस वर्ष के टॉपर्स को सम्मान से नवाजा जाएगा। इसका शुभारंभ मंगलवार को सुबह 11:00 बजे होगा। सभी मेधावी सुबह 9:30 से 10:30 तक पहुंचकर अपनी हाजिरी सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी अंक तालिका व पहचान पत्र की फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। समारोह में अतिथि पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा और उपनिदेशक उच्च केसी धीमान बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। वह सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
सभी मेधावी निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी सीट कन्फर्म करें और अधिक जानकारी के लिए 98576-91009,96542-80624 पर संपर्क करें।