फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अक्षरधाम स्कूल में स्नेहा रही टॉपर, शतप्रतिशत रहा दसवीं का परिणाम

विज्ञापन
अक्षरधाम स्कूल मोगीनंद में मेधावी छात्रा को मुंह मीठ करवाते प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद के छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है।

घोषित परीक्षा परिणामों में स्कूल की छात्रा कुमारी स्नेहा ने 700 में से 642 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कुमारी स्नेहा बैस ने 617 अंकों के साथ द्वितीय और कुमारी अंजलि ने 594 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल के अन्य सभी परीक्षार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह सुखद परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें