फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उत्तराखंड वन विभाग टीम ने किया विशालकाय अजगर का रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के साथ लगते उत्तराखंड कुल्हाल में गुर्जर बस्ती में विशालकाय अजगर का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। इस दौरान लोगाें की भारी भीड़ अजगर को देखने मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।

उत्तराखंड के कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में कुल्हाल के गुर्जर बस्ती में एक अजगर के दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। आदिल मिर्जा पहले भी कई सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया कि अजगर 14 फीट लंबा था। इसका वजन 55 किलो 300 ग्राम था और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू कर लिया गया। इस दाैरान आसपास के ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग अजगर की वीडियो भी बनाते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें