सचित्र
हरिपुरधार के युवा अधिवक्ता अनिल सरकार के परामर्शदाता नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हरिपुरधार के युवा अधिवक्ता अनिल ठाकुर को सिरमौर के वन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग व ग्रामीण विकास बैंक का स्थायी परामर्शदाता नियुक्त किया है। अनिल ठाकुर हरिपुधार महल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गेहल डिमाइना के गांव गवाहु के रहने वाले हैं और वर्तमान में जिला न्यायालय सोलन, नाहन व हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। इस नियुक्ति के बाद अधिवक्ता अनिल ठाकुर वन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग व ग्रामीण विकास बैंक के सभी सरकारी मामलों पर सरकार की तरफ से पैरवी करेंगे।
अनिल ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का आभार प्रकट किया है।
संवाद