जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू-पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए 30 सितंबर तक कर सकेंगे निशुल्क ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर, जुड्डा का जोहड़ में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सीटों को पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू कर दिया गया है।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि कक्षा नौवीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल तथा कक्षा 11वीं के लिए संबंधित पोर्टल पर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित विवरणिका भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।-