-सीबीएसई होने के बाद धीरे-धीरे बढ़ने लगी दाखिले की रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को सीबीएसई का दर्जा मिलने के बाद विद्यार्थियों का रुझान इस स्कूल की ओर बढ़ने लगा है। कई अभिभावकों ने निजी स्कूलों से अपने बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया है।
प्राथमिक स्तर तक इस स्कूल में अब तक 34 बच्चे दाखिला ले चुके हैं, जिनमें से छह बच्चे ऐसे हैं जो निजी स्कूलों से आए हैं। नर्सरी से जमा दो तक 400 के करीब विद्यार्थी सीबीएसई स्कूल ददाहू में दाखिला ले चुके हैं। जबकि दाखिले की प्रक्रिया 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान बच्चों की संख्या अभी बढ़ने की उम्मीद है।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ददाहू सतीश शर्मा ने बताया कि सीबीएसई का दर्जा मिलने के बाद विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी सरकारी स्कूल की ओर रुख करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को पुस्तकें भी निशुल्क और हाथों हाथ आवंटित की जा रही हैं। कक्षाएं भी संचालित कर दी गईं हैं।
-संवाद