महाविद्यालयों में 7 जुलाई तक विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सरकारी कॉलेजों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश की तिथि को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। प्री-मानसून के चलते पेश आ रही दिक्कतों को लेकर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश विश्व विद्यालय ने प्रवेश की समय अवधि को बढ़ाया है।
जो विद्यार्थी अब तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वह अब सात जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। डिग्री कॉलेज ददाहू में अभी तक 166 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। प्रवेश की तिथि आगे बढ़ने से विद्यार्थियों की संख्या 250 से अधिक होने की उम्मीद है।
डिग्री कॉलेज ददाहू के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश की तिथि को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में सुविधा मिलेगी और कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होना का अनुमान है।
-संवाद