फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, व्यापारी हुए लामबंद<bha>;</bha> आज ददाहू बाजार बंद

विज्ञापन
ददाहू में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व रेणुका के विधायक विनय कुमार को अपनी पीड़ा सुनाते ददाहू क
विज्ञापन

विज्ञापन

तहसीलदार पर रोजाना बदसलूकी का आरोप, बोले-समाधान नहीं हुआ तो बंद रखेंगे दुकानें

पहले हटाया दुकानों के आगे का सामान, अब कार्रवाई के तरीके पर जताया विरोध

अतिक्रमण हटाने को लेकर ददाहू में प्रशासन और व्यापारियों में टकराव की बनी स्थिति



योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। अतिक्रमण हटाने को लेकर ददाहू में प्रशासन और व्यापारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन की ओर से बाजार की व्यवस्था सुधारने के लिए सख्ती के बाद अब व्यापारी एकजुट होकर विरोध में उतर आए हैं। रविवार को सतीबाग में हुई व्यापार मंडल की बैठक में सोमवार को ददाहू बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया।

बैठक में व्यापारियों ने तहसीलदार पर अतिक्रमण के नाम पर रोजाना दुकानदारों से बदसलूकी का आरोप लगाया। व्यापार मंडल के प्रधान राजन गोयल और पंचायत प्रधान पंकज गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुकानदारों ने कहा कि वे प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि ददाहू की पंचायत सड़क ही बाजार है। ऐसे में सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने के साथ व्यापारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को भी समझना होगा। दुकानदारों ने तय किया कि सोमवार सुबह 10 बजे प्रशासन के साथ बातचीत की जाएगी। यदि बात नहीं बनी तो बाजार बंद रखने का फैसला आगे भी जारी रह सकता है। बैठक के बाद व्यापारियों ने ददाहू बस अड्डे पर विधायक विनय कुमार से भी मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने मामले को प्रशासन के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

-

10 अक्तूबर तक अतिक्रमण हटाने के दिए थे निर्देश

दरअसल, कुछ दिन पहले ददाहू बाजार में अतिक्रमण से बिगड़ रही व्यवस्था को लेकर तहसीलदार जय सिंह ठाकुर ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। इसमें दुकानदारों को 10 अक्तूबर तक दुकानों के आगे और बाजार की सड़कों पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए गए थे। तय समय के बाद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। तहसीलदार ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के साथ पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करने और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए थे। उनका कहना था कि ददाहू बाजार की करीब 90 फीसदी दुकानों पर पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। पॉलिथीन पर्यावरण के साथ-साथ आवारा पशुओं के लिए भी खतरा है। संवाद
विज्ञापन



-

पहले हटाया सामान, अब विरोध में उतरे

प्रशासन के निर्देश के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे फैला सामान हटाना शुरू कर दिया था। इससे बाजार काफी हद तक खाली भी हो गया था। इसके बाद अचानक व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तरीके को लेकर विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि वे व्यवस्था सुधारने के पक्ष में हैं, लेकिन उन्हें रोजाना लताड़े जाने का विरोध किया जाएगा। अब सोमवार को बाजार बंद रखकर व्यापारी प्रशासन के सामने अपनी बात रखेंगे। सुबह 10 बजे होने वाली वार्ता के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें