फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निबंध लेखन में पिंकी, नारा लेखन में अंजना प्रथम

Thu, 14 Sep 2023 04:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू कॉलेज में हिंदी दिवस पर करवाईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में हिंदी दिवस पर विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें नारा लेखन, निबंध लेखन, भाषण, कविता पाठन और पोस्टर मेकिंग स्पर्धाएं शामिल रहीं। निबंध लेखन में प्रिया ने पहला, पिंकी ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नारा लेखन में अंजना ने पहला, लविश ने दूसरा और अंजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में मनीषा शर्मा, रेखा देवी और सीमा चौहान क्रमश: पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन राजनीतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक रमेश कुमार ने किया। कार्यकारी प्राचार्य दिनेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य डाॅ. मिल्ला राम, अशोक कुमार, सुरम्या गोसाई, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें