फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में 42 वाहनों के चालान, 25 टिपर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सिरमौर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में टीम ने दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन पर बुधवार रात से वीरवार सुबह तक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिलाभर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर 42 चालान कर 25 टिपर जब्त किए हैं। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस की अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में क्यूआरटी टीम का गठन किया गया। टीम ने 29 अक्तूबर की रात व 30 अक्तूबर की सुबह अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान जिलाभर में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के कुल 42 चालान कर 25 टिपरों को मौके पर जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पांवटा साहिब में रात्रि 12.00 से सुबह 04.00 बजे तक अवैध खनन व ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई की गई। पांवटा साहिब में 24 टिपरों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है जिनमें से 23 टिपरों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्ग पुलिस ने जब्त किया है। वहीं, पुलिस थाना कालाअंब ने अवैध खनन पर एक चालान व पुरुवाला पुलिस ने 16 चालान किए हैं। इनमें से एक वाहन को जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें