फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरियाणवी और नाइजीरियन चिट्टा तस्कर 12 मार्च तक जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के करुक्षेत्र के लिए जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हरियाणा और नाइजीरिया निवासी चिट्टा तस्करों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 12 मार्च तक जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इनसे पहले गिरफ्तार हरियाणा के कुरुक्षेत्र का निवासी आरोपी पहले ही जेल में है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने 20 फरवरी को नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर खजूरना पुल के समीप हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार रोशन लाल निवासी जोरासी खुर्द कुरुक्षेत्र के कब्जे से 22.92 ग्राम चिट्टा और 960 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए थे। पुलिस ने उसे नशा सप्लाई करने वाले अंबाला के पूजा विहार निवासी तेजपाल भाटिया को गिरफ्तार किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक मार्च को दिल्ली से मुख्य सप्लायर नाइजीरियन को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें