फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हेरोइन मामले में आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हेरोइन बरामदगी मामले में नाहन की विशेष न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को जमानत दे दी है। मामला माजरा पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। माजरा निवासी 36 वर्षीय मुन्तजिर को 9 जनवरी को 8.72 ग्राम हेरोइन (डायएसिटाइल मॉर्फीन) के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी निर्दोष है, जांच पूरी हो चुकी है। वह न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लेख करते हुए आरोपी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही आरोपी पर सख्त शर्तें भी लगाई गई हैं। इनमें जांच में सहयोग करना, गवाहों को प्रभावित न करना, बिना अनुमति देश न छोड़ना और पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो) जमा कराना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें