फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नारीवाला के पास 234 ग्राम चरस के साथ आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
(अपराध)
विज्ञापन




एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुरुवाला पुलिस ने तफ्तीश की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने नारीवाला में मंदिर के समीप नाका लगाया। इस दौरान एक व्यक्ति से तलाशी के दौरान 234 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुरुवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारीवाला के समीप नाका लगाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। पुलिस ने आरोपी दीपचंद (40) निवासी ग्राम पुरला डाक घर कोड़गा तहसील कमरऊ जिला सिरमौर से 234 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी दीपचंद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें