फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चेक बाउंस मामले में आरोपी को बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता बैंक अपने दावे को कानूनी रूप से साबित करने में असफल रहा।
विज्ञापन

यह मामला साल 2022 को राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक और बहादुर सिंह के बीच था। बैंक ने आरोप लगाया था कि तहसील शिलाई निवासी आरोपी बहादुर सिंह ने 58,346 रुपये का चेक जारी किया था, जो खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया। बैंक का कहना था कि आरोपी ने 3 लाख रुपये का ऋण लिया था और समय पर भुगतान नहीं किया। आरोपी ने चेक दिया जो 14 जनवरी 2025 को अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया। अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता बैंक उक्त अकाउंट स्टेटमेंट सहित यह साबित करने में विफल रहा है कि चेक जारी करने की तारीख पर चेक की राशि के बराबर देनदारी मौजूद थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें