फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बाइक, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में कार की चपेट में आया मोटरसाइकिल सवार
विज्ञापन

कैंची मोड़ काटते ही महिला चालक ने खोया संतुलन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के एतिहासिक दिल्ली गेट के साथ सटी शहरी गैस एजेंसी नाहन के समीप शनिवार को एक मोटरसाइकिल कार की चपेट में आ गया। इस हादसे में मोहल्ला गोविंदगढ़ का रहने वाला मोटरसाइकिल चालक रविंद्र सिंह उर्फ मोनू बुरी तरह घायल हो गया है। वहीं कार चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसा सुबह सवा आठ बजे के करीब पेश आया। जानकारी के मुताबिक गैस एजेंसी के समीप एक कैंची मोड़ काटने के बाद महिला चालक सविता राणा अचानक कार से संतुलन खो बैठी। इस दौरान कैंची मोड़ काटते ही कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बाइक चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उधर, कच्चा टैंक पुलिस चौकी हादसे की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें