फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंबी मिल्लाह सड़क बनी खूनी, दर्जनों लोग गंवा चुके जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र की टिंबी-मिल्लाह सड़क खूनी बन गई है। दो दशक पहले संपर्क मार्ग का निर्माण लोगों की सहूलियत के लिए किया गया था लेकिन सड़क पर तीखे मोड़ और खड़ी चढ़ाई से हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में निजी बस दुर्घटना के बाद लोनिवि ने संपर्क मार्ग पर ब्लैक स्पॉट सहित पैरापिट एवं बैरिकेट का कार्य शुरू जरूर किया लेकिन आधा अधूरा छोड़ दिया। शासन और प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं से सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। दुर्घटना होने के बाद दो दिनों तक अधिकारी और नेता जांच व व्यवस्था को सही करने की बात करते हैं। उसके बाद जारी जांच फाइलों में बंद होती रही है। इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को अपनी जान गंवा कर भुगतना पड़ रहा है। यदि प्रशासन सड़क के किनारे बैरिकेट लगवा लेता तो यह दुर्घटना होने से बच सकती थी।
पूर्व पंचायत प्रधान बहादुर सिंह, पूर्व उपप्रधान धनवीर सिंह, राजेंद्र चौहान, सुरेंद्र सिंह, जगपाल चौहान, कपिल, बलबीर, रतन सिंह, सुरेश ने बताया कि यह मार्ग बहुत संकरा है। सड़क पर केवल एक वाहन गुजरने की जगह है। कई बार विभाग और सरकार को समाधान के लिए लिखा गया है लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर लोक निर्माण विभाग मंडल शिलाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती ने बताया कि जनता की मांग के अनुसार विभाग समय-समय पर बैरिकेट्स और पैरापिट का निर्माण करता है। पूरी सड़क में बैरिकेट्स लगाना संभव नहीं हैं।
.......
1995 से जारी हादसों का सिलसिला
1995 में हुई दुर्घटना में पांच, 1997 में टिपर दुर्घटना में तीन, 1998 टिपर दुर्घटना में एक, 2002 में अलग-अलग तीन दुर्घटनाओं में नौ, 2005 टिपर दुर्घटना में दो, 2007 में टिपर और मिनी बस दुर्घटना में 10, 2012 बोलेरो दुर्घटना में 14, 2012 पिकअप दुर्घटना में सात, 2013 बोलेरो दुर्घटना में तीन, 2014 में निजी बस दुर्घटना में 21, 2015 ऑल्टो गाड़ी दुर्घटना में चार, 2015 ट्रैक्टर दुर्घटना में एक, 2016 मोटरसाइकिल दुर्घटना दो, 2017 दुर्घटना में मिनी बस में एक और बोलेरो कैंपर दुर्घटना में पांच, 2018 ऑल्टो कार दुर्घटना में एक, 2018 टिपर दुर्घटना में तीन, 2020 टिपर दुर्घटना में एक, 2021 पिकअप दुर्घटना में 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें