फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में पेड़ से टकराई कार, दो महिलाओं समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा कालाअंब एनएच-07 पर माजरा के समीप सड़क हादसा हुआ जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। एक बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। माजरा थाना पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब के माजरा के नजदीक हादसा हुआ जिसमें एक कार नाहन की तरफ जा रही थी। अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई। कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में सैनवाला निवासी सूरजभान (51), मीता देवी(71) व गीता देवी (45) घायल हो गई। एक बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों मीता और सूरजभान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। माजरा के समीप हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। माजरा थाना पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें