फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने स्कूली छात्र को किया घायल

Tue, 02 Feb 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र नाहन के तहत नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर मंगलवार सुबह हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। नाहन निवासी 13 वर्षीय अर्पित चौधरी को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया। लहूलुहान हालत में अर्पित अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला।
विज्ञापन



 वहां से गुजर रहे एक कार में सवार लोगों ने उसे नाहन अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जब परिजनों को पता चला तो वह नाहन अस्पताल पहुंचे। नाहन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनय गुप्ता ने टीम के साथ अर्पित का उपचार शुरू किया। फिलहाल वह नाहन अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

एसएचओ सदर तिलक राज शांडिल्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें