फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एबीवीपी ने किया नमन

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से हिमाचल प्रदेश में संगठन के विस्तार और उसे नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाने वाले दिवंगत सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिला संयोजक साहिल ठाकुर सहित परिषद के कार्यकर्ताओं और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिवंगत सुनील उपाध्याय के विचारों, संघर्षों और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, छात्रहित और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक कार्यों को मजबूत आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सुनील उपाध्याय के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन संदेश देता है कि समर्पण, परिश्रम और विचारों के प्रति निष्ठा के बल पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शगुन, प्रिंजल, आयुष, गोलू, पंकज, संजना और महक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें