फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सैंज स्कूल के वैभव प्रथम

विज्ञापन
एबीवीपी संगड़ाह द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सैंज स्कूल के वैभव प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संंगड़ाह (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगड़ाह इकाई की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सैंज स्कूल के जमा दो कक्षा के वैभव ने पहला, बाल विद्या निकेतन संगड़ाह की अराधना ने दूसरा और इसी स्कूल की आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने पर क्रमश: 2100, 1100 और 700 रुपये की नकद और ट्रेक सूट दिए गए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त स्कूल स्तर पर अव्वल रहे बच्चों को टीशर्ट, पदक, पैन और कापर देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 स्कूलों के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि विनोद ठाकुर, विशिष्ट अतिथि वीनू चौहान प्रदेश, हीरापाल शर्मा, वाईएसपी डोगरा एकेडमी संगड़ाह की सीईओ ऋतु व सह संचालक जय भगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें