फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार का दहन

विज्ञापन
नाहन में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संशोधित कृपया पहले भेजी गई खबर न उठाएं
विज्ञापन

सचित्र
शहर में निकाली शव यात्रा और प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर की नाहन इकाई ने सोमवार को शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली और लाइब्रेरी चौक पर सरकार का दहन किया। इस दौरान छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार झूठा वादा करके सत्ता में आई है। उसने 1500 रुपये महिलाओं को देने, युवाओं को रोजगार देने जैसे झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में केवल उनके मित्रों को ही नौकरी मिल रही है। इस मौके पर छात्र नेताओं ने सरकार से छात्र संघ चुनाव बहाल करने, सरकार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करने समेत अन्य मांगे पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव, इकाई अध्यक्ष स्वपनील, इकाई मंत्री साहिल, साहिल, शीतल, अंकित, काजल, गौरव, आदित्य, रिया, विकास, श्वेता, निखिल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें