फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एबीवीपी ने नाहन कॉलेज परिसर में की नारेबाजी

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में नारेबाजी करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
-शिक्षण संस्थान बंद करने पर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बंद किए गए शिक्षण संस्थानों को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई।

एबीवीपी के जिला कार्यालय मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव बगतान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर शिक्षा विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते तीन वर्षों में प्रदेशभर में 1000 से अधिक स्कूल और करीब 19 कॉलेज बंद किए जा चुके हैं, जिससे हजारों छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में रोनहाट कॉलेज को भी बंद किए जाने की सूचना मिली है, जिससे क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह निर्णय काफी परेशानी पैदा करने वाला है, क्योंकि उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांग पत्र भेजा जा रहा है, जिसमें बंद किए गए शिक्षण संस्थानों को दोबारा खोलने की मांग की गई है।

गौरव बगतान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही स्कूल और कॉलेजों को बहाल नहीं किया, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें