फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत छात्र संघ चुनाव बहाल हो: शिवानी चौहान

विज्ञापन
एबीवीपी पांवटा साहिब कॉलेज इकाई प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहानको ज्ञापन सौंपती हुई: संवाद
विज्ञापन
लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत छात्र संघ चुनाव बहाल हो : शिवानी चौहान
विज्ञापन

मांगों को लेकर प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
सरकार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई गई

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एबीवीपी पांवटा साहिब इकाई ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार के तहत छात्र संघ चुनाव बहाल करने एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई है। एबीवीपी इकाई मंत्री शिवानी चौहान की अगुवाई में इकाई का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिला। प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर स्थानीय कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
इकाई मंत्री एबीवीपी पांवटा साहिब शिवानी चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई की ओर से प्रदेश स्तर की विभिन्न छात्र समस्याओं के समाधान के लिए एक मांग-पत्र तैयार किया गया। पांवटा साहिब महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में अन्य कार्यकर्ता वंश भंडारी, आशीष शर्मा, ऋषभ, मनीष और जतिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की मुख्य मांगों में लोकतांत्रिक अधिकार के तहत छात्र संघ चुनाव फिर से बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शीघ्र लागू करने, प्रदेश में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाने की मांग शामिल हैं। इसके अलावा महाविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने, छात्रावास, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही परीक्षा परिणामों में देरी को रोका जाए एवं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारदर्शी हो तथा छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत की मांग भी शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आपदा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें