नाहन कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 70वें स्थापना दिवस पर नाहन कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। नाहन इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि, सुंदर ठाकुर और शिव कुमार गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रांत के संगठन मंत्री कौल नेगी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। मुख्य वक्ता कौल सिंह ने कहा कि जबसे विद्यार्थी परिषद बनी है, तबसे वह राष्ट्र हित में कार्य कर रही है। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य और लघु नाटिका भी पेश की। इसका सभी ने खूब आनंद उठाया। इसके अलावा पांवटा और सराहां में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।