फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एबीवीपी कफोटा इकाई ने कॉलेज परिसर में किया चंदा एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी कफोटा इकाई ने कॉलेज परिसर में किया चंदा एकत्रित
विज्ञापन

एकत्रित राशि प्रदेश के आपदा प्रभावितों को भेजेंगे : मुकेश शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन/पांवटा साहिब(सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कफोटा कॉलेज इकाई ने शुक्रवार को चंदा राशि एकत्रित की। इस राशि को हिमाचल प्रदेश में आई आपदा-त्रासदी से पीड़ित लोगों के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एबीवीपी के कफोटा कॉलेज इकाई अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज सेवा और राष्ट्र की सेवा करना सर्वोपरि रहता है। इस प्रकार के अभियान से युवाओं में सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। शुक्रवार को कफोटा महाविद्यालय में चंदा एकत्रित किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सभी क्षेत्र के लोगों से आपदा प्रभावितों की सहायता में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कफोटा महाविद्यालय में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन अभियान चलाया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। अभियान के तहत परिषद के कार्यकर्ताओं ने जन जागरुकता फैलाते हुए राहत सामग्री और आर्थिक सहायता एकत्रित की। यह सहयोग त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान एबीवीपी कफोटा कॉलेज इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें