फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पांवटा साहिब कॉलेज में लगाया मार्गदर्शन केंद्र

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पांवटा साहिब कॉलेज में  लगा मार्गदर्शन केंद्र : संवाद
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पांवटा साहिब कॉलेज में लगाया मार्गदर्शन केंद्र
विज्ञापन

हमारा उद्देश्य कॉलेज को एक सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण परिसर बनाना है : ऋषभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई की ओर से मंगलवार को पांवटा साहिब कॉलेज परिसर में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक छात्रों के लिए एक सहायता केंद्र की स्थापना की गई। इस पहल का उद्देश्य कॉलेज में नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, डॉक्यूमेंटेशन और कॉलेज से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान कर, उनके पहले कदम को सहज और सकारात्मक बनाना है।

हेल्प डेस्क पर एबीवीपी के कार्यकर्ता नए छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन दे रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेजी कठिनाइयों का सामना उन्हें नहीं करना पड़े। यह सहायता केंद्र कॉलेज के मुख्य द्वार के पास प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक कार्यरत रहेगा, जब तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती।
विज्ञापन

इस अवसर पर एबीवीपी के पांवटा कॉलेज इकाई के कैंपस उपाध्यक्ष ऋषभ ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल एक प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाना नहीं है, बल्कि कॉलेज को एक सकारात्मक, आनंदमय और उद्देश्यपूर्ण परिसर बनाना है। नए छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की शुरुआत उत्साहजनक हो, इसके लिए हमारा संगठन सदैव तत्पर है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इस सहायता केंद्र के माध्यम से छात्रों को एबीवीपी की गतिविधियों और छात्र हित में किए जाने वाले कार्यों से भी परिचित करवाया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में जागरूक, संगठित और जिम्मेदार छात्र बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें