पुष्पा शर्मा बनी हरिपुरघार कॉलेज में एबीवीपी की अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। हरिपुरधार महाविद्यालय में एबीवीपी की स्थानीय इकाई ने सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी शीतल शर्मा की देखरेख में पूरी हुई। चुनाव से पूर्व शीतल शर्मा ने संगठन की उपलब्धियों और कार्यों को मंच से साझा किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।
सबसे पहले इकाई अध्यक्ष नरेश चौहान ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इसके बाद पुष्पा शर्मा को इकाई अध्यक्ष और जगदीश कुमार को इकाई मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने किया। इसमें निकिता छिंटा व नरेश चौहान को उपाध्यक्ष, रुचिका शर्मा, अंजना व दीक्षा ठाकुर को सहमंत्री नियुक्त किया गया।