-सीएमओ सिरमौर डा. अजय पाठक ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आयुष्मान भारत-डिजिटल मिशन के अन्तर्गत जिले के चार अस्पतालों में स्कैन और शेयर सेवा शुरु होने जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुए सीएमओ सिरमौर डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि यह सेवा जिला के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सिविल अस्पताल ददाहू, सिविल अस्पताल राजगढ़ और सिविल अस्पताल सराहां में शुरू होगी।
सीएमओ ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से मरीज को पर्ची काउंटर की लाइन में न लग कर पीएचआर एप से क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी पर्ची तैयार की जाएगी और मरीज को संबंधित विभाग की ओपीडी में भेज दिया जाएगा जिससे सुविधा के साथ-साथ समय की बचत भी होगी।
उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरीज के अस्पताल पहुंचने पर, काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। यदि मरीज के फोन में पहले से ही आभा आइडी या पीएचआर एप है तो वह इससे लॉग इन कर सकता है, अन्यथा उसे पीएचआर एप डाउनलोड कर आभा आईडी बनानी होगी।
सीएमओ ने जिला के सभी लोगो से अपील की है कि सभी अपना आभा कार्ड बना लें।