आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित
पोषण पखवाड़ा माह के तहत ज्वालापुर में कार्यक्रम : संतोष कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब की ओर से पोषण पखवाड़ा माह के तहत कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसी अभियान
के तहत सुपरवाइजर सर्किल राजबन के ज्वालापुर मैदान में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सतौन सर्किल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की सतौन सर्किल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सीडीपीओ पांवटा साहिब संतोष कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पोषण पखवाड़ा माह जनजन तक पहुंचाना रहा है। इस प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजन हुआ। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। संतोष गुलाटी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पांवटा साहिब से कफोटा तक की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सतौन सर्किल प्रथम, जाखना सर्किल दूसरे तथा माजरा सर्किल टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा, उत्साह व टीम भावना का विकास हुआ।