फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिका के छह पदों के लिए आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-24 अक्तूबर तक जमा होंगे आवेदन, तीन नवंबर को होगा साक्षात्कार
विज्ञापन

-जमा दो उत्तीर्ण महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के छह रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिलाएं एक अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। साक्षात्कार तीन नवंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय शिलाई में होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने बताया कि सहायिका के पद मुनई-बेलाड़ी, भंगाटा, जुईनल, बम्बराड, बशवा और भटनोल के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भरे जाएंगे। आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम जमा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 10वीं की अंकतालिका के आधार पर होगा। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए तहसीलदार से जारी आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयन में शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं। जमा दो के प्रतिशत के आधार पर सात, स्नातक के दो और स्नातकोत्तर के एक अंक मिलेगा। इसके अलावा अनुभव के तीन, एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के दो, 40 फीसदी या इससे अधिक दिव्यांगता के दो तथा विधवा, अनाथ या परित्यक्ता श्रेणी के तीन अंक निर्धारित हैं। परिवार में बेटा न होकर एक या दो बेटियां होने पर दो और व्यक्तिगत साक्षात्कार के तीन अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें