कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर सैनवाला क्षेत्र में वीरवार सुबह टिपर ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बजरी से लदा टिपर सुबह ढाबे के पास रुका था। जलपान के बाद जब चालक वाहन लेकर रवाना हुआ तो घने कोहरे के कारण सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। इसी दौरान टिपर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर ने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसके चलते यह हादसा हुआ। संवाद