फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों रूटों पर बसों में दिखीं महिलाओं की भीड़

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन/ ददाहू (सिरमौर)। रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर रविवार को बहनों ने परिवहन निगम से मिलने वाली मुफ्त बस सुविधा का जमकर लाभ उठाया। पथ परिवहन निगम ने पर्व को देखते हुए लगभग सभी रूटों पर अपनी सेवाओं को चकाचक किया हुआ था। नाहन-शिमला, सराहां-नाहन, नाहन-कौलावाला भूड़, नाहन-रामाधौण, बिरला-नाहन सहित कई रूटों पर बसों में भारी भीड़ देखी गई। यही नहीं नौहराधार, संगड़ाह, शिलाई, महीपुर, पांवटा तथा बर्मा पापड़ी आदि इलाकों को जाने वाली बसों में भी महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
उधर ददाहू में भी सरकारी बसों में यात्रा करने के लिए महिलाओं की होड़ लगी रही। सुबह से ही क्षेत्र की अधिकतर बसों में महिला यात्रियों की संख्या अधिक रही। गिरिपार निवासी कांता देवी, बिमला, दयावंती, सुषमा, पूनम व वर्षा आदि ने बताया कि वह धारटीधार व सैनधार क्षेत्रों में अपने भाई को राखी बांधने जा रही हैं। वह सरकार की मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर परिवहन निगम नाहन के आरएम रसीद शेख ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों पर सभी परिवहन की बसों में रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें