फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते कदमों पर जिला में हाई अलर्ट

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। देश की राजधानी दिल्ली, राजधानी शिमला तथा पड़ोसी जिला सोलन में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कठोर कदम उठाने का मन बनाया है। हालांकि जिला में पूर्व से लेकर अभी तक तकनीकी जांच के आधार पर डेंगू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

बावजूद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कतई कोताही नहीं बरतना चाहता। जिला के मुख्य चिकित्साधिकारी ने इस बाबत अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से हाल ही में मंत्रणा कर बीमारी की आहट को ध्वस्त करने की योजना भी बनाई है।
हालांकि लोग अस्पताल में बुखार से जनित रोगों की दवा लेने आ रहे हैं। चिकित्सक भी मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की बात कर रहे हैं। ऐसे में जिला के सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को विभाग की ओर से नए आदेश जारी हुए हैं कि वह ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेष सुरक्षा के आधार पर जांचें। शिक्षकों से कहा गया है कि ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। बताया जा रहा है कि उक्त आदेश सीएमओ ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों में सभी बीएमओ से कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र के भीतर आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही डेंगू जैसी बीमारियों की भनक लगते ही मुस्तैदी से काम करें। मुख्य समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होती है। इसके चलते संबंधित बीएमओ को अपने कर्मचारियों की कार्यशैली पर नजर रखने को कहा गया है।
उधर आदेशों की पुष्टि करते हुए सीएमओ डा. एसके गांधी ने बताया कि पच्छाद, राजपुर, धगेड़ा, संगड़ाह तथा शिलाई बीएमओ से कहा गया है कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होने वाली बीमारियों पर गहरी नजर रखें। उन्होंने कहा कि आदेशों में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में डेंगू न पहले था और न ही अब पैदा हो सकेगा। विभाग के पास पर्याप्त दवा भंडारण तथा समुचित सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें