फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और कालाधन वापस को लेकर लामबंद

Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भ्रष्टाचार मिटाने व कालाधन वापस लाने को विभिन्न संगठनों ने लामबंद होना शुरू कर दिया है। इसी उपलक्ष्य में सिरमौर नागरिक कल्याण समिति व पतंजलि पांवटा इकाई का बैठक हुई। इसमें पांवटा के आधा दर्जन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता आरएम रमौल व मदन शर्मा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अन्ना हजारे व बाबा रामदेव की जंग में सहयोग किया जाएगा। 25 जुलाई को पांवटा बाजार में रैली निकाली जाएगी। इसके बाद नगर परिषद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को दबाने के लिए केंद्र सरकार महात्माओं व उनके सहयोगियों पर दबाब बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता सब जानती है। इस तरह डंडे के दम पर आंदोलन को दबाने नहीं दिया जाएगा। देशहित के लिए सशक्त लोकपाल व कालाधन वापस लाना जरूरी है। निर्णायक जंग के आगाज में जनता आंदोलन में शामिल होगी, जिससे देश में भ्रष्टाचार मिटाने के प्रयास तेज होंगे व विदेशों से कालाधन वापस लाने की मांग पूरी हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर सुशील गुप्ता, एनएन खत्री, एनडी सरीन, आरसी गुप्ता, टीसी गुप्ता, एलएल कालरा, मदन शर्मा, विजय कुमामर, आरपी कौशल व रामलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें