फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में विधायक ने किया परिवहन निगम के सब डिपो का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ में परिवहन निगम के सब डिपो का शुभारंभ
विज्ञापन

एक करोड़ से बनने वाली पार्किंग का शिलान्यास
अब तक दो करोड़ विधायक निधि की खर्च : कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने बुधवार को राजगढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम के सब डिपो का विधिवत शुभारंभ किया। इसके अलावा शहर में एक करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग का शिलान्यास भी किया। विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि यह दोनों मांगें वर्षों पुरानी थीं, जो अब पूरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र की जनता को भारी लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए अपने तन-मन और पूरी लगन से प्रयासरत हैं। विधायक निधि का आवंटन भी बिना किसी भेदभाव से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक के कार्यकाल में उन्होंने दो करोड़ रुपये की विधायक निधि का आवंटन कर भी दिया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनाने के लिए 46 लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को चार किस्तों में 1 लाख 45 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। विधायक ने राजगढ़ नगर पंचायत और आसपास लगते क्षेत्रों में 130 लोगों को निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर भी वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सुनील शर्मा, राजपाल ठाकुर, बलदेव कश्यप, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सोमदत्त, नरेंद्र नेगी, मनीष जेलदार, सुनील ठाकुर, नीरज चौधरी, दिनेश ठाकुर, वीरेद्र ठाकुर, नगर पंचायत राजगढ़ के सचिव और तहसीलदार विवेक नेगी, नगर पंचायत राजगढ़ के अध्यक्ष सतीश कुमार और सभी निर्वाचित व मनोनीत पार्षद, बीडीओ राजगढ़ के डी कश्यप, एसडीओ बीके कौंडल, प्रभारी खाद्य आपूर्ति निगम राजगढ़ प्रभारी गैस एजेंसी संजीत कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एस के धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें