ददाहू में पटाखे फोड़ कर मनाया हमले का जश्न
ददाहू (सिरमौर)। भारतीय वायु सेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और प्रशिक्षण केंद्रों को ध्वस्त करने पर रेणुका भाजपा ने मंगलवार देर रात को ददाहू बाजार में विजयी जुलूस निकला और आतिशबाजी की। सेना की इस कार्रवाई से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही हाथों में दीप लेकर इस जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर रेणुका भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, अरुण गर्ग, भूषण लाल, यशपाल, हरीश गर्ग, पुनीत गुप्ता, कारगिल युद्ध विजेता कैप्टन लीला राम सहित अन्य पूर्व सैनिक और अन्य लोग मौजूद रहे।