फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद पुलिस ने निजी गाड़ी का भी काटा चालान

विज्ञापन
वाहनों के चालान कटने के बाद नारेबाजी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह में पिछले दो दिन से हो रहे अवैध पार्किंग के चालानों पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि संगड़ाह बाजार में पार्किंग की जगह नाममात्र है। ऐसे में वे गाड़ियां कहां खड़ी करें? वीरवार शाम पुलिस कर्मियों की ओर से गाड़ियों के चालान काटने पर खूब हंगामा हुआ। यहां तक कि पुलिस विभाग के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी भी कर दी। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस को अपने कर्मचारी की निजी गाड़ी का भी चालान करना पड़ा। इस दौरान लोगों के विरोध पर एक सरकारी और निजी बस का भी चालान किया गया।
विज्ञापन

उपमंडल संगड़ाह के बस अड्डा बाजार में दो दिन से किए जा रहे चालानों के चलते वीरवार को बाजार एकदम साफ दिखाई दिया। जहां एक ओर दुकानदारों ने राहत की सांस ली वहीं चालान कटने पर लोग नाराज भी दिखे। गौरतलब है कि नए थाना प्रभारी जीत राम के आते ही पुलिस बल संगड़ाह एकदम हरकत में आ गया है। बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। वहीं, बिना हेलमेट और तेजरफ्तार से बाइक चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बुधवार को चार और वीरवार को 10 चालान किए गए। एक तरफ कुछ लोग हंगामा कर रहे थे तो दूसरी ओर व्यापार मंडल और स्थानीय लोग इसे जायज ठहरा कर पुलिस का समर्थन कर रहे थे। व्यापार मंडल के रणजीत चौहान और अन्य लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा कि वे दुकानों का भारी भरकम किराया दे रहे हैं लेकिन कुछ लोग अपनी गाड़ियों को पूरा दिन उनकी दुकानों के आगे खड़ा कर देते हैं। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी जीत राम ने बताया कि उन्होंने व्यापार मंडल के कहने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें