फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुमके-झुमके तेरे कानों रे झुमके...पर मचा धमाल

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डायनामिक युवा मंडल नाहन की ओर से ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित सिरमौर लोक उत्सव संपन्न हो गया। मंगलवार को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कुलदीप शर्मा के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। सांस्कृतिक संध्या में कालाअंब थाना के एचएचओ संजय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। मूखे आया मिलती टीयूनी रे बजारा प्यारी रूपमतीये..., मोनिका-मोनिका..,जहां में जाता वहीं चले आते हो.., झुमके-झुमके तेरे कानो रे झुमके.. गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने सिरमौर के लोकप्रिय गीतों से समा बांध दिया। कुलदीप धीमान ने पारो आया बंजारा.., साहिब मेरी साहिबा.. सिरमौरी गाने गाए। 2011 के वॉइस ऑफ सिरमौर रहे मनीष ने भी अपनी प्रस्तुति दी। अनु ठाकुर और मोनिका ने शानदार प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
क्लब के महासचिव प्रदीप शुप्टा और रोशन ठाकुर ने बताया कि वॉइस ऑफ सिरमौर प्रतियोगिता में डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. किरण शर्मा और डॉ. गायत्री ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समीर खान को इस साल का वॉयस ऑफ सिरमौर चुना गया। जबकि ग्रुप डांस प्रतियोगिता का खिताब किड्जी प्री स्कूल नाहन के नाम रहा। नाहन कॉलेज के छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन राजीव शर्मा व क्लब के उपाध्यक्ष कपिल शणक्वान ने किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सतीश राणा, सदस्य प्रदीप शर्मा, योगेश ठाकुर, धनवीर सिंह, विक्रम, विपुल, रणदीप, रोबिन, राहुल, रोहित, पंकज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें