फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कुश्ती स्टेडियम व लोक भवन को दिए लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के लिए जरूरी
विज्ञापन

***************
सराहां में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
रोहतक के रोहित ने जीती माली
जस्सू पहलवान को दी पटकनी
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के उपलक्ष्य में सराहां में शनिवार को विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गौरतलब है कि वामन द्वादशी मेले के दौरान भारी बारिश होने से दंगल प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा था। इस वजह से शनिवार को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिरमौर के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कुश्ती की माली रोहतक के रोहित कुमार ने जीती। उन्होंने माली में हरियाणा के जस्सू पहलवान को हराकर 51 हजार का इनाम जीता। जस्सू को 31 हजार का इनाम दिया गया। इससे पहले सेमीफाइनल में रोहतक के रोहित ने पंजाब के मना सिंह को मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में जस्सू ने पंजाब के राजा को पटकनी दी। विधायक सुरेश कश्यप ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति हैं। यह प्रेम और मिलन का प्रतीक हैं। ये भाईचारा भी सिखाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की गरीबों तक पहुंचाई जा रही रसोई गैस योजनाओं की भी जानकारी दी। विधायक ने कुश्ती स्टेडियम सराहां को पांच लाख रुपये तथा लोक भवन सराहां को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम नरेश वर्मा, तहसीलदार पच्छाद गुरमीत नेगी, बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, चक्रधर भंडारी, तारा दत्त शर्मा, भूपेंद्र भंडारी, अनूप शर्मा और अशोक कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें